Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। देश-विदेश में उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं। इन बेटियों में अब ऊधमसिंहनगर जिले की रहने वाली नेहा का नाम भी शामिल हो गया है। नेहा ने यूनाइटेड किंगडम में कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप यानी राष्ट्रमंडल छात्रवृत्ति हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। नेहा मूलरूप से ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर की रहने वाली हैं। उन्हें कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप इसलिए मिली है, ताकि वह डॉक्टरेट शोध कार्यों को आगे बढ़ा सकें। नेहा की यह उपलब्धि कई मायनों में खास है। कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के लिए कई अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन सफलता सिर्फ नेहा को मिली।
नेहा को उनकी योग्यता के आधार पर कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। नेहा वर्तमान में दिल्ली के जेएनयू से पीएचडी कर रही हैं। वह अपने शोध कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती थीं। इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज आईडीएस विश्वविद्यालय ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम के माध्यम से उन्हें अपना सपना पूरा करने का अवसर मिला है। कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के जरिए नेहा उत्तराखंड में जलवायु संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में पोषण सुरक्षा पर शोध कार्य कर सकेंगी। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से नेहा को कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप मिलने पर ढेर सारी शुभकामनाएं। यूं ही जीवन में आगे बढ़ती रहें और प्रगति करती रहें..आप भी बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाएं।