Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का मैदानी शहर रुद्रपुर। यहां एक बेरहम पति ने पत्नी का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। पत्नी की मौत के बाद आरोपी काफी देर तक लाश के पास बैठा रहा। बाद में वो सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया। युवक की बात सुनकर पुलिसवाले सन्न रह गए। एक बार के लिए तो हर किसी को युवक की बात झूठ लगी, लेकिन बाद में गंभीर घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो वहां युवक की पत्नी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना भदईपुरा इलाके की है। यहां खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी मशरूफ नाम के युवक से हुई थी। शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे, कि मशरूम ने बेरहमी से पत्नी की जान ले ली।
वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि मशरूफ दहेज के लिए फराह को हमेशा परेशान किया करता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे किसी बात पर नाराज होकर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वो कुछ देर तक पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। बाद में सीधे कोतवाली गया और पुलिस को अपनी करतूत के बारे में बताया। पुलिस को फराह की लाश बेड पर पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मशरूफ ने पत्नी की हत्या क्यों की, इसे लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।