उत्तराखंड में बेकाबू होने लगा कोरोना, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पॉजिटिव..सावधान रहें

उत्तराखंड में कोरोना ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 505 मामले, दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
satpal maharaj coronavirus: uttarakhand cabinet minister satpal maharaj coronavirus positive
Image: uttarakhand cabinet minister satpal maharaj coronavirus positive

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन केस बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक और बुरी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जी हां, पहली लहर में भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना की चपेट में आए थे। और अब एक बार फिर से वे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज का परिवार उनके साथ नहीं है ऐसे में वह खुद आइसोलेट हो गए हैं और उनका उपचार शुरू हो गया है। सतपाल महाराज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके 20 लोगों के स्टाफ के सैंपल भी लिए गए हैं। साथ ही मिलने-जुलने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। बुधवार दोपहर सतपाल महाराज के गले में कुछ समस्या हुई थी, जिसके बाद जांच करवाने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।सतपाल महाराज डालनवाला स्थित घर में आइसोलेट हैं। वहीं उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाने का फैसला ले लिया है। जी हां, उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू का समय भी बढ़ गया है। अब रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 का हो गया है। इससे पहले रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का समय था।

उत्तराखंड में कुल एक्टिव केसों की बात करें तो वर्तमान में राज्य में 1000 एक्टिव केस मौजूद हैं। बीते बुधवार को उत्तराखंड में 505 नए मरीज संक्रमित पाए गए जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1000 हो गई है। वहीं बीते बुधवार को 119 मरीजों ने कोरोना को मात दी और सुरक्षित घर वापस लौटे। सबसे अधिक केस राजधानी देहरादून में हैं। देहरादून में वर्तमान में 511 एक्टिव केस मौजूद हैं। देहरादून के बाद सबसे अधिक के नैनीताल जिले में हैं। यहां पर 203 पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं। इसके बाद हरिद्वार में 105, पौड़ी गढ़वाल में 45, यूएसनगर में 68, बागेश्वर में 15, अल्मोड़ा में 15, चमोली में चार चंपावत में नौ, पिथौरागढ़ में 19 टिहरी गढ़वाल में छह और उत्तरकाशी में तीन एक्टिव केस हैं। केवल रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर एक भी कोविड केस मौजूद नहीं है।