अगर आप Dehradun RTO में किसी काम के लिए जा रहे हैं, तो फिलहाल अपना प्लान कैंसिल कर दीजिए। यहां कर्मचारी कोरोनावायरस संक्रमित मिला है।
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: employee coronavirus infected in dehradun rto
देहरादून: देहरादून वालों के लिए एक जरूरी खबर है। Dehradun में coronavirus के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन कोरोनावायरस संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस बीच अगर आप Dehradun RTO में किसी काम के लिए जा रहे हैं, तो फिलहाल अपना प्लान कैंसिल कर दीजिए। दरअसल देहरादून आरटीओ के ऑफिस में एक कर्मचारी कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। आनन-फानन में आरटीओ कार्यालय को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। है इसके अलावा आरटीओ कार्यालय में सभी कर्मचारियों का टेस्ट किया जा रहा है। खबर है कि फिलहाल आरटीओ कार्यालय को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। Dehradun में containment zones की संख्या बढ़ने लगी है। खासकर देहरादून में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देहरादून में 8 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ऐसे में देहरादून में अब कुल मिलाकर 14 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। यह 6 माइक्रो कंटेनमेंट जोन पहले बने हुए थे और 8 जोन नए बनाए गए हैं। हम आपको बता रहे हैं कि देहरादून में कहां-कहां कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। आग पढ़िए
देहरादून शहर के लुनिया मोहल्ला में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, मसूरी के देव निकेतन में 6 मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, पशुलोक में कृष्णा गली नंबर 2 में मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, दून विहार जाखन में मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सेलाकुई के नगर निगम रोड में मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, पीएनबी एनक्लेव माजरा में मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, अंसारी मार्ग बिंदाल पुल में मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, विस्थापित कॉलोनी सनशाइन अपार्टमेंट में मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। ऐसे में देहरादून में अब कुल मिलाकर 14 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। अब Dehradun RTO ऑफिस में भी coronavirus की एंट्री हो गई है।