Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड की होनहार बेटियां खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।
दोनों खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों रोहतक में हुए ऑल इंडिया ट्रायल के आधार पर हुआ है। बॉक्सर निकिता चंद इस वक्त बिजेंद्र मल्ल बॉक्सिंग अकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं, जबकि निवेदिता ने पहले देव सिंह मैदान में बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग और सुनीता से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं।
वर्तमान में वह खेलो इंडिया नेशनल एकेडमी रोहतक में भाष्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं। निकिता और निवेदिता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीत चुकी हैं। ये दोनों बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने निकिता और निवेदिता की सफलता पर खुशी जताते हुए, उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी निकिता और निवेदिता को बधाईयां। उनकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहे, हम यही कामना करते हैं।