देहरादून में जमीन खरीदने वाले सावधान, ऐसे प्रॉपर्टी डीलर आपको न लगा दें 10 लाख का चूना

Dehradun में property खरीदने वाले हो जाइये सावधान, जमीन बेचने के नाम पर हो रही है बड़ी धांधली, एक व्यक्ति को जमीन दिलाने के नाम पर लूट लिए 10 लाख रुपए
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
dehradun peoperty: Sakaland Lakheda cheated of 10 lakhs in the name of property in Dehradun
Image: Sakaland Lakheda cheated of 10 lakhs in the name of property in Dehradun

देहरादून: अगर आप भी Dehradun में property लेने की सोच रहे हैं तो ज़रा सावधान हो जाइए क्योंकि देहरादून में दिन-प्रतिदिन जमीन बेचने के नाम पर ठगी हो रही है। जी हां, जमीन बेचने के नाम पर कई लोगों को अब तक देहरादून में चूना लगाया जा चुका है। यह ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनसे मोटा पैसा ऐंठ रहे हैं। जमीन धोखाधड़ी का ताजा मामला देहरादून के राजपुर से सामने आया है। यहां पर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर छह आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति से 10 लाख की ठगी की है। बता दें कि राजपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि सभी ने मिलकर पीड़ित सकलानंद लखेड़ा से प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए ऐंठ लिए। आगे पढ़िए

दरअसल शिकायतकर्ता सकलानंद लखेड़ा निवासी राजपुर ने बताया कि उनको देहरादून में जमीन की जरूरत थी और इस बात की भनक लगते ही प्रॉपर्टी डीलर प्रेम सिंह, रामकिशोर, सुरेश नेगी, अश्विनी बहुगुणा ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके परिचित अनिल कुमार गर्ग एवं प्रदीप कुमार गर्ग की राजपुर में जमीन है। आरोपियों ने भोले भाले सकलानंद को जाल में फंसाते हुए उनको जमीन बेच दी और 13 फरवरी को 10 लाख रुपए की धनराशि लेते हुए जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात की। उसके बाद से वे लगातार बात को टालते रहे। शक होने पर शिकायत करता ने अपनी ओर से पूछताछ की तो पता लगा कि प्रॉपर्टी डीलर्स में जो जमीन उनको बेची है वह असल में किसी और की है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अगर आप भी Dehradun में property लेने की सोच रहे हैं तो सावधान जरूर रहें