Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: uttarakhand में coronavirus लगातार अपना कहर बरपा रहा है। ये लगातार तीसरा दिन है जब 1000 से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हों। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1292 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। खासतौर पर देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के हालात बेहद खराब हैं। देहरादून में आज कुल मिलाकर 441 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में भी कोरोना के मामलों में इज़ाफा हुआ है। आज नैनीताल में कुल 220 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 254 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा उधम सिंह नगर में 193 लोग पॉजिटिव मिले हैं। दुखद बात ये भी है कि उत्तराखँड में आज 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पौड़ी जिले से 56, उतरकाशी जिले से 09, टिहरी जिले से 28, बागेश्वर जिले से 07, अलमोड़ा जिले से 36, पिथौरागढ़ जिले से 12, रुद्रप्रयाग जिले से 14, चंपावत जिले से 07 और चमोली जिले से 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। हमारी आपसे अपील है कि uttarakhand में coronavirus लगातार पैर पसार रहा है। इसलिए सावधान रहें।