कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 2127 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Coronavirus Report 11 January 2022
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 2127 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में 6603 एक्टिव केस है। आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो 4 जिलों में हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं।
Uttarakhand Coronavirus Report:
सबसे बुरे हाल देहरादून के हैं। देहरादून में बीते 24 घंटे में 991 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर हरिद्वार में 259 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। नैनीताल जिले में 451 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधम सिंह नगर में 189 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं।
इसके अलावा बाकी जिलों पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में 45 ,बागेश्वर में चार, चमोली में 25, चंपावत में 26, पौड़ी गढ़वाल में 48, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 35 और उत्तरकाशी में 13 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Govt. Doon Medical College, Dehradun से आज एक व्यक्ति की कोरोना से मौत होने की दुखद खबर है। उत्तराखंड में अभी तक कुल 354304 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 333365 लोग ठीक हुए हैं, 6906 पेशेंट राज्य से बाहर भेजे गए हैं और अभी तक उत्तराखंड में कुल 7430 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। सावधान रहिये, कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कीजिये।