कई पर्यटक दिनभर जिप्सी का इंतजार करते रहे, तो वहीं कुछ पर्यटक ऐसे भी थे, जो पैदल ही जोशीमठ के लिए रवाना हो गए।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Tourists Returning on foot due to heavy Snowfall in Auli Joshimath Chamoli
चमोली: बर्फबारी देखने के लिए औली पहुंचे पर्यटकों को भारी बारिश और बर्फबारी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बाद जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बंद पड़ा है। इस मार्ग पर सिर्फ जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है।
Road Blocked due to Heavy Snowfall in Auli-Joshimath:
रोड बंद होने की वजह से औली घूमने आए 100 से अधिक पर्यटक सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे। कई पर्यटक दिनभर जिप्सी का इंतजार करते रहे। कुछ पर्यटक ऐसे भी थे, जो पैदल ही जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। दरअसल जोशीमठ में जिप्सियों की संख्या सीमित है, जिससे पर्यटक दिन भर परेशान रहे।
जब आवाजाही के लिए साधन नहीं मिला तो कुछ पर्यटकों ने औली से जोशीमठ तक करीब 10 किमी की दूरी पैदल तय की। औली में मौसम संबंधी दिक्कतें तो थी हीं, लेकिन रविवार को यहां 27 रोप-वे कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल आए। जिसके बाद रोप-वे और चेयर लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया।
रोप-वे सेवा बंद होने से पर्यटकों को औली के दस नंबर टावर से जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक करीब एक किलोमीटर की दूरी बर्फ में पैदल ही नापनी पड़ी। टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरने से सड़क पर फिसलन है। जिससे वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस सड़क पर सिर्फ मोटे टायर वाली जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है। जिप्सियों की संख्या सीमित होने की वजह से कई पर्यटकों को बारिश-बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच पैदल चलकर जोशीमठ जाना पड़ा।
Auli Rope-way के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव:
उधर, रोप-वे के 27 कर्मचारियों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सोमवार को प्रशासन की ओर से पूरे रोप-वे परिसर और रोप-वे को सैनेटाइज किया गया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए औली में रोप-वे और चेयर लिफ्ट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। चमोली में औली के अलावा रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल सहित नीती और माणा घाटी में जमकर बर्फबारी हुई है। जिले में 80 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं।