देहरादून में खतरनाक स्तर पर कोरोना संक्रमण, हर 5वां व्यक्ति निकल रहा है पॉजिटिव

dehradun में coronavirus से हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब शहर के हर इलाके में संक्रमित मिल रहे हैं। टेस्ट करवाने वाला हर 5वां व्यक्ति पॉजिटिव निकल रहा ह
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
dehradun coronavirus: coronavirus reaches dangerous level in dehradun
Image: coronavirus reaches dangerous level in dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है।खासतौर पर dehradun में coronavirus खतरनाक हो चला है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के मामलों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना के 2127 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इस मरीज का इलाज देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे बुरे हाल देहरादून जिले के हैं। यहां मंगलवार को 991 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते संक्रमण दर 19 फीसदी के पार पहुंच गई है। दून में कोरोना जांच कराने वाले हर पांचवें व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। शासन-प्रशासन द्वारा कोरोना रोकथाम के लिए जिले में खूब पाबंदियां लागू की गई हैं, लेकिन कोरोना काबू में आता नहीं दिख रहा। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दून में 24 घंटे में 5818 लोगों की जांच कराई गई थी, जिनमें से 991 संक्रमित मिले

इसी के साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2166 हो गई है। दून अस्पताल के एक बड़े अफसर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वे कोरोना से निपटने में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दून अस्पताल में करीब 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब शहर के हर इलाके में संक्रमित मिल रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि दून अस्पताल में एक बुजुर्ग संक्रमित की मौत हुई है। खतरे को देखते हुए राजधानी के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दून अस्पताल में बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर, पैरामेडिकल और स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। dehradun में coronavirus को देखते हुए अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों व कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।