गढ़वाल में BSF के 30 जवान एक साथ कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

हल्के में न लें कोरोना को, कोटद्वार में चुनाव के लिए ड्यूटी करने आए बीएसएफ के 30 जवान संक्रमित
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kotdwar BSF Coronavirus: 30 BSF personnel coronavirus positive in Kotdwar
Image: 30 BSF personnel coronavirus positive in Kotdwar

कोटद्वार: उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। इस को हल्के में लेना महंगा साबित पड़ रहा है। लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और राज्य में आए दिन तेजी से केस बढ़ रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच एक बुरी खबर पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा से सामने आ रही है। कोटद्वार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंची बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी में तैनात 82 में से कुल 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 30 जवानों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी पॉजिटिव जवानों को आइसोलेट किया गया है स्वास्थ्य विभाग ने सभी जवानों को कोरोना किट देकर क्वारंटीन कर दिया है। बड़ी तादात में जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में जवान और पुलिस अफसर पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

सीओ कोटद्वार जीएल कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार में आगामी चुनावों की तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी को कोटद्वार विधानसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलाया गया है। यह कंपनी कोटद्वार से पहले राजस्थान के भुज बॉर्डर पर तैनात थी। बीते मंगलवार सुबह कंपनी के अधिकारी सहित 82 जवान कोटद्वार पहुंचे। राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी में उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई। क्योंकि प्रदेश में केस काफी अधिक बढ़ रहे हैं इसीलिए बीते बुधवार को कोतवाल विजय सिंह ने दुगड्डा ब्लाक के स्वास्थ्य विभाग को जवानों के कोटद्वार आने और उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए कहा था।एहतियात के रूप में जवानों की कोरोना सैंपलिंग कराई गई। दुगड्डा ब्लॉक के कोविड नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआईसी कण्वघाटी में जाकर सभी 82 जवानों के कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिसमें 82 में से 30 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित जवानों को जीआईसी कण्वघाटी में अलग से क्वारंटीन कर दिया है। वहीं अन्य जवानों को इसी विद्यालय के दूसरे कक्ष में ठहराया गया है। उनका कहना है कि सभी पॉजिटिव जवान पूरी तरह स्वस्थ है और उनको कोई भी गंभीर लक्षण नहीं हैं। पिछले चौबीस घंटों में उत्तराखंड में 2916 पॉजिटिव केस सामने आए हैं जो कि चिंताजनक आंकड़े हैं।