कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 3005 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Coronavirus Report 13 January 2022
देहरादून: देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 3005 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में 9936 एक्टिव केस है।
Uttarakhand Coronavirus Report:
आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सभी जिलों में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे बुरे हाल देहरादून जिले के हैं। देहरादून में बीते 24 घंटे में 1224 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर हरिद्वार में 426 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। नैनीताल जिले में 431 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधम सिंह नगर में 399 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में 103 ,बागेश्वर में 59, चमोली में 71, चंपावत में 35, पौड़ी गढ़वाल में 106, पिथौरागढ़ में 44, रुद्रप्रयाग में 20, टिहरी गढ़वाल में 47 और उत्तरकाशी में 40 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Uttarakhand Coronavirus Deaths:
आज Govt. Doon Medical College, Dehradun से आज 1 व्यक्ति, Dr. Susheela Tiwari Govt. Hospital Haldwani Nainital से 1 व्यक्ति की कोरोना से मौत होने की दुखद खबर है। उत्तराखंड में अभी तक कुल 360224 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 335677 लोग ठीक हुए हैं, 7176 पेशेंट राज्य से बाहर भेजे गए हैं और अभी तक उत्तराखंड में कुल 7435 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। सावधान रहिये, कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कीजिये।