Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बलात्कार की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक युवती तीन लोगों की क्रूरता की शिकार हुई है। बता दें कि युवती को लिफ्ट देने के बहाने उसको कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। लड़की की स्कूटी खराब होने पर उसको मदद करने के बहाने तीनों युवकों ने उसको गाड़ी में लिफ्ट दी और उसके बाद उसको कब्रिस्तान में ले गए जहां पर लड़की के साथ बलात्कार किया।
लड़की बेहद मुश्किल से दरिंदों के चंगुल से छूट कर बच सकी और उसने अपने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। लड़की को रात भर कब्रिस्तान में रखा गया और उसके साथ बलात्कारियों ने दुष्कर्म किया और बुरी तरह से मारपीट भी की। घटना देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना बीती 12 जनवरी 2022 की शाम तकरीबन 5:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित लड़की ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवा कर वापस घर जा रही थी कि तभी अचानक उसकी स्कूटी खराब हो गई। स्कूटी खराब होने के बाद वह वहीं पर खड़ी हुई थी कि थोड़ी देर के बाद ही उसके पास एक गाड़ी रुकी जिसमें 3 लोग सवार थे। उन्होंने लड़की को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा दिया और जबरदस्ती बरोटीवाला के कब्रिस्तान लेकर गए जहां पूरी रात पीड़िता को कब्रिस्तान में रखा गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कब्रिस्तान में उसके साथ 3 लोगों ने जमकर मारपीट की और बलात्कार किया। बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचा कर तीनों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची। थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा पीड़िता की तहरीर पर अंतर्गत धारा 323/363/376 आईपीसी में अपराध पंजीकृत किया गया है। थाना सहसपुर प्रभारी मनमोहन नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अनिल, नूर हसन समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।