अभी अभी: उत्तराखंड में आज 2682 लोग कोरोना पॉजिटिव, देहरादून की रिपोर्ट बेहद खराब

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामलों में कुछ खास कमी नहीं है। आज भी 2682 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Corona Report: Uttarakhand Coronavirus Report 16 January 2022
Image: Uttarakhand Coronavirus Report 16 January 2022

देहरादून: देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 2682 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में 17223 एक्टिव केस है।

Uttarakhand Coronavirus Report Today:

आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो चम्पावत को छोड़ कर बाकी सभी जिलों में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे बुरे हाल देहरादून जिले के ही हैं। देहरादून में बीते 24 घंटे में 1331 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर हरिद्वार में 351 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। नैनीताल जिले में 188 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधम सिंह नगर में 281 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में 74, बागेश्वर में 71, चमोली में 35, चंपावत में 0, पौड़ी गढ़वाल में 159, पिथौरागढ़ में 69, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 79 और उत्तरकाशी में 31 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में अभी तक कुल 369954 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 337865 लोग ठीक हुए हैं, 7426 मरीज राज्य से बाहर भेजे गए हैं और अभी तक उत्तराखंड में कुल 7440 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। सावधान रहिये, कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कीजिये।