उत्तराखंड: दो बसों में सवार 41 पर्यटक मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

गुजरात से आए 70 पर्यटक पहले हरिद्वार घूमे। वहां से ये लोग नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे थे। तपोवन में इनका टेस्ट हुआ तो 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकल आए।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
coronavirus uttarakhand : 41 tourists from Gujarat coronavirus positive in Rishikesh
Image: 41 tourists from Gujarat coronavirus positive in Rishikesh

ऋषिकेश: प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उस पर बाहर से आ रहे पर्यटक भी अपने साथ संक्रमण का खतरा ला रहे हैं। आपको याद होगा नए साल के दिन ऋषिकेश में जश्न मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बार भी ऐसा ही हुआ। यहां तपोवन चेकपोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान गुजरात से आए 70 यात्रियों में से 41 कोरोना पॉजिटिव निकले। ये सभी यात्री दो बसों में सवार होकर नीलकंठ जा रहे थे। घटना शनिवार दोपहर की है। गुजरात की दो बसें तपोवन चेकपोस्ट पर पहुंची। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस की मदद से बसों को रुकवाया। पूछताछ हुई तो बस में सवार लोगों ने बताया कि वो सभी गुजरात के रहने वाले हैं। दो दिन पहले हरिद्वार भ्रमण पर आए थे। हरिद्वार घूमने के बाद ये लोग शनिवार को नीलकंठ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

तब स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी यात्रियों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा। बारी-बारी से 70 यात्रियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें से 41 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक के बाद एक 41 यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एहतियातन संक्रमितों को मुनिकीरेती में जीएमवीएन के ऋषिलोक कॉलोनी में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया है। जहां सभी यात्री स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रहेंगे। बात करें प्रदेश की तो हर दिन कोरोना के हजारों नए केस मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 2682 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में 17223 एक्टिव केस है।