अभी अभी: उत्तराखंड में आज 4402 लोग कोरोना पॉजिटिव, 6 लोगों की मौत...देहरादून की रिपोर्ट बेहद खराब

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आज भी 4402 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Corona Report: uttarakhand coronavirus cases 19 january 2022
Image: uttarakhand coronavirus cases 19 january 2022

देहरादून: देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 4402 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, दुःखद समाचार ये है कि आज कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटों में 1956 लोग कोरोना सक्रमण से रिकवर हुए हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 22962 एक्टिव केस है।आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सभी जिलों में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे बुरे हाल देहरादून जिले के ही हैं। देहरादून में बीते 24 घंटे में 1678 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर हरिद्वार में 694 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। नैनीताल जिले में 592 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधम सिंह नगर में 376 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में 225, बागेश्वर में 148, चमोली में 73, चंपावत में 75, पौड़ी गढ़वाल में 238, पिथौरागढ़ में 123, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी गढ़वाल में 126 और उत्तरकाशी में 38 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में अभी तक कुल 382133 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 343753 लोग ठीक हुए हैं, 7962 मरीज राज्य से बाहर भेजे गए हैं और अभी तक उत्तराखंड में कुल 7456 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। सावधान रहिये, कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कीजिये।