Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सड़क हादसों की बेहद बुरी खबरें सामने आ रही हैं। यहां पर दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। आज सुबह ही उधम सिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक पिकअप वाहन डंपर की चपेट में आ गया। डंपर की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसा आज सुबह तकरीबन चार बजे का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह चार बजे पिकअप वाहन चालक रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक के अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे।
ग्राम सूरजपुर से कुछ आगे जाने पर एक्सिस बैंक के सामने पीछे तेज गति से आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन उछलकर सड़क किनारे पलट गई और हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाहन चालक और एक अन्य वाहन सवार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय लाल सिंह और रमेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान पिकअप चालक सरनाम सिंह और दिगंबर के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।