Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ऑडियंस ही नहीं, बल्कि सिलेब्स और नेताओं के बीच भी छा गई है। अब इसका असर चुनाव अभियान पर भी दिखने लगा है। पुष्पा के गानों पर बने नेताओं के एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर ‘धाकड़ धामी’ नाम से सीएम Pushkar Singh Dhami का एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में धामी को पुष्पा फिल्म के नायक की तरह गाने ‘श्रीवल्ली’ पर थिरकते दिखाया गया है। पुष्पा की जगह ‘पुष्प’ लिखकर कमल का बटन दबाने की अपील की जा रही है। इस तरह कोरोना संक्रमण ने चुनावी दौर और उसके प्रचार के तरीके को भी बदल दिया। चुनाव आयोग ने वर्चुअल प्रचार के निर्देश दिए तो प्रत्याशी भी सोशल मीडिया को समझने में जुट गए हैं। जिन सोशल साइट्स के बारे में कुछ नहीं जानते थे, अब प्रत्याशी उन साइट्स और ट्विटर को समझने और उसके माध्यम से फॉलोअर बढ़ाने में दिमाग लगा रहे हैं। आगे देखिए वीडियो
राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया पर पूरी ताकत झोंक दी है। इस मामले में जहां कांग्रेस पहले ही बढ़त बना चुकी है तो वहीं बीजेपी ने भी धांसू कमबैक किया है। धाकड़ धामी का एनिमेटेड वीडियो इसी तरह की कोशिश है, जिसके जरिए बीजेपी आमजन से जुड़ने का प्रयास कर रही है। अपना संदेश उन तक पहुंचाने में जुटी है।