उत्तराखंड में आज 3727 लोग कोरोना पॉजिटिव, 5 लोगों की मौत..देहरादून के हालात बेकाबू

आज उत्तराखंड में कोरोना के 3727 नए मामले सामने आए है, जबकि आज कोरोना से 5 मरीजो की मौत हुई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 23 january
Image: Uttarakhand coronavirus report 23 january

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलें थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में आज उत्तराखंड में कोरोना के 3727 नए मामले सामने आए है, जबकि आज कोरोना से 5 मरीजो की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 1270 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31310 तक पहुँच गयी है। आज देहरादून में 1264 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 826, पौड़ी में 220, उतरकाशी में 78, टिहरी में 99, बागेश्वर में 101,नैनीताल में 200, अल्मोड़ा में 25, पिथौरागढ़ में 157, उधमसिंह नगर में 252, रुद्रप्रयाग में 259, चंपावत में 87 और चमोली में 159 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।