Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: dehradun में property के नाम लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। के राजधानी बनने के बाद यहां जमीन-फ्लैट की मांग तेजी से बढ़ी है। हर कोई देहरादून जैसे शहर में बसने का ख्वाब देखता है, लेकिन इस चाहत के चक्कर में कई लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। देहरादून में जमीन-मकान के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, फिर भी लोग इन घटनाओं से सबक नहीं लेते। अब राजपुर का ही मामला ले लें, यहां एनआरआई से फ्लैट के नाम पर दो करोड़ की ठगी हो गई। मामले में राजपुर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। पीड़ित संजीव शर्मा एनआरआई हैं और मलेशिया में नौकरी करते हैं। वो देहरादून के पंचशील पार्क क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एसए बिलटैक की ओर से निर्मित अर्टिगो रेजिडेंसी में फ्लैट के लिए उनसे संपर्क किया गया था।
उस वक्त बताया गया कि यह प्रोजेक्ट आईसीआईसीआई बैंक की ओर से मंजूर है और एमडीडीए से नक्शा पास है। फ्लैट की कीमत 2.18 करोड़ रुपये बताई गई। संजीव झांसे में आ गए और आठवीं मंजिल में फ्लैट बुक कर दिया। संजीव ने बताया कि उन्होंने 1.65 करोड़ रुपये लोन कराकर और 35 लाख रुपये नगद दिए। संजीव के अनुसार बाद में उन्होंने एमडीडीए से जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि प्रोजेक्ट में सिर्फ छह माले की अनुमति है। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसए बिलटैक के निदेशक प्रेमदत्त शर्मा, अराधना शर्मा, सुनीता शर्मा, अरुण, गुरमीत कौर, सुनील अग्रवाल और गौरव आहुजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। आप भी इस तरह के मामलों से सबक लें। dehradun में property जमीन-फ्लैट की खरीद-फरोख्त के दौरान सतर्क रहें। सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।