उत्तराखंड बॉर्डर पर हड़कंप..चेकिंग कर रही थी पुलिस, कार सवार ने की कुचलने की कोशिश

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haridwar Border Police: Car rider tried to crush police personnel at Narsan border
Image: Car rider tried to crush police personnel at Narsan border

हरिद्वार: चुनाव की तैयारियों के बीच हरिद्वार के रुड़की से एक खौफनाक खबर आई है। यहां नारसन बॉर्डर पर एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को कुचलने की कोशिश की। मौके पर मौजूद जवानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कार चालक फरार है, लेकिन कार की नंबर प्लेट पुलिस के हाथ लगी है। अब आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव और कोरोना जांच को लेकर नारसन बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान यहां ड्यूटी पर तैनात हैं। मौके पर वाहन चालकों की कोरोना जांच कराई जा रही है। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार को रात करीब सवा तीन बजे नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह, सिपाही सचिन कुमार, अवधेश कुमार और अर्द्धसैनिक बलों के जवान यहां बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

तभी पुरकाजी की ओर से दिल्ली नंबर की एक कार आती दिखाई दी। जिस पर जवानों ने चालक को रुकने का इशारा करते हुए बैरियर आगे कर दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। ड्यूटी कर रहे जवानों ने इसकी उम्मीद नहीं की थी, कार तेज रफ्तार से उनकी तरफ बढ़ने लगी। इस बीच चालक ने तीन बैरियरों को तोड़ दिया और तेजी से सीमा में एंट्री कर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। बाद में चौकी प्रभारी ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। साथ ही नंबर प्लेट के आधार पर वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश की, लेकिन कार का पता नहीं चल पाया। नंबर प्लेट के आधार पर कार चालक नितिन चेतवाल निवासी ज्वालापुरी, दिल्ली के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।