उत्तराखंड में आज 3064 लोग कोरोना पॉजिटिव, 11 लोगों की मौत..देहरादून के हालात बेकाबू

आज उत्तराखंड में कोरोना के 3064 नए मामले सामने आए है, जबकि आज कोरोना से 11 मरीजो की मौत हुई है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 24 january
Image: Uttarakhand coronavirus report 24 january

देहरादून: देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलें थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में आज उत्तराखंड में कोरोना के 3064 नए मामले सामने आए है, जबकि आज कोरोना से 11 मरीजो की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 2985 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31280 तक पहुँच गयी है। आज देहरादून में 870 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 485, पौड़ी में 306, उतरकाशी में 99, टिहरी में 58, बागेश्वर में 67,नैनीताल में 243, अल्मोड़ा में 148, पिथौरागढ़ में 37, उधमसिंह नगर में 529, रुद्रप्रयाग में 25, चंपावत में 28 और चमोली में 169 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।