उत्तराखंड में खुलने वाले हैं सभी स्कूल, सबसे पहले शुरू होंगी 10वीं से 12वीं तक क्लास

31 जनवरी से प्रदेश में स्कूलों को खोलने की शुरुआत की जाएगी। शासन के इस फैसले से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand school 31 january: All schools will open in Uttarakhand from January 31
Image: All schools will open in Uttarakhand from January 31

देहरादून: कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जैसे-तैसे स्कूल खोलने की शुरुआत हुई थी, लेकिन तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही प्रदेश के स्कूल फिर बंद करने पड़े। अब जबकि कोरोना के मामलों में कमी आने लगी है तो शासन ने भी स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी राहत देते हुए शासन ने 31 जनवरी से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में 10 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई 31 जनवरी से शुरू होगी। स्कूल खोलने के साथ ही कोरोना को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। गुरुवार देर रात मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने इसे लेकर आदेश जारी किए। आदेश में लिखा है कि 10वीं से निचली कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाएगी। आंगनबाड़ी और कक्षा एक से नौंवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। अग्रिम आदेश तक इन कक्षाओं में ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। राज्य में स्कूल और कॉलेज 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई होगी। जिसमें स्कूल और कॉलेज आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी क्‍लासेज संचालित करेंगे। इस तरह 31 जनवरी से प्रदेश में 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों का संचालन शुरू करने की शुरुआत होने जा रही है। स्कूलों के लिए इस संबंध में जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।