इन पांच सालों में विकास की रफ्तार बढ़ी हो या न बढ़ी हो, लेकिन नेताओं का बैंक बैलेंस कई गुना बढ़ गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Property details of Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को 13 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें खटीमा विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दावेदारी कर रहे हैं। यह चुनाव दूसरे उम्मीदवारों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के लिए भी अग्निपरीक्षा है। पिछले पांच साल में प्रदेश के विधायकों ने जनता के लिए कितना काम किया, इसका जवाब तो 14 फरवरी को मिलेगा, लेकिन इन पांच सालों में विकास की रफ्तार बढ़ी हो या न बढ़ी हो, लेकिन नेताओं का बैंक बैलेंस कई गुना बढ़ गया है। बात करें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते पांच सालों में उनका बैंक बैलेंस भी दस गुना तक बढ़ा है। सीएम के नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन है। पिता के निधन के बाद सीएम धामी के खाते में पैतृक संपत्ति भी आई है। जिसकी कीमत वर्तमान में करोड़ों में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के नगर तराई गांव के निवासी हैं। आगे पढ़िए
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो शपथ पत्र दिया था। उसमें नगदी 48500 रुपये, बैंक जमा राशि 955885 रुपये, पत्नी के नाम आभूषण 228000 रुपये और अचल संपत्ति 1140000 रुपये बताई गई थी। वहीं साल 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने शपथ पत्र में संपत्ति का जिक्र करते हुए अपने हाथ में नगदी 58600 रुपये और बैंक बैलेंस 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 982 रुपये दिखाया है। पांच सालों में धामी की न सिर्फ संपत्ति बढ़ी, बल्कि उनकी पत्नी के पास आभूषण भी बढ़कर दोगुने हो गए। साल 2017 में सीएम धामी की पत्नी के पास 228000 रुपये के आभूषण थे और साल 2022 में 596649 रुपये के आभूषण हैं। इसके अलावा पिता सूबेदार शेर सिंह धामी के निधन के बाद उनके द्वारा अर्जित संपत्ति भी धामी के हिस्से में आई है। जिसकी कीमत 14640000 रुपये है। सीएम धामी के नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। इस तरह पांच साल में मुख्यमंत्री करोड़पति बन गए हैं।