मैदानी जिलों में कोल्ड-डे कंडीशन बनी रहेगी, जबकि पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने की वजह से मुश्किलें बढ़ेंगी। अगले दो दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Cold wave alert for two districts of Uttarakhand
हरिद्वार: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है, धूप भी खिल रही है, लेकिन बर्फीली हवाएं अब भी बेचैन किए हुए हैं। ठंड से राहत की राह देख रहे लोगों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर भी है।
Cold Day Alert in Uttarakhand:
मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज 30 जनवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश के दो मैदानी जिलों में शीत दिवस की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने की वजह से मुश्किलें बढ़ेंगी। इन दिनों प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है। पहाड़ों की बर्फीली हवाएं चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी इलाकों में अपना असर दिखा रही हैं। जिन दो जिलों में आज कोल्ड डे कंडीशन रहेगी, उनमें हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे जिले शामिल हैं।
यहां रहने वाले लोग सावधान रहें, साथ ही ठंड से बचाव के लिए हर एहतियाती कदम उठाएं। बता दें कि मौसम विभाग न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीत लहर की घोषणा करता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। मैदानी जिलों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है, शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहेगा। मौसम के करवट बदलने से अगले हफ्ते प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना भी है। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल व देहरादून के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। इसके कारण सूरज देखने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम में भीषण ठंड भी बनी रहेगी। पहाड़ों में बर्फ पिघलने से इन दिनों सुबह-शाम शीत लहर चल रही है, इसलिए ठंड से बचाव करें। कोहरे के दौरान वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।