उत्तराखंड चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं ये दो दिग्गज, एक-दूसरे से मिले तो गले लगा लिया

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक दूसरे को गले से लगा लिया..देखिए वीडियो
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dhan Singh Rawat Videos: Dhan Singh Rawat and Ganesh Godiyal hugging each other
Image: Dhan Singh Rawat and Ganesh Godiyal hugging each other

श्रीनगर गढ़वाल: मंडल मुख्यालय पौड़ी में नामांकन के दौरान श्रीनगर विधानसभा के दोनों दिग्गज नेता एक साथ नजर आए। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक दूसरे को गले से लगा लिया और आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आपने अक्सर विपक्षी नेताओं के बीच तकरार की खबर सुनी और देखी भी होगी, लेकिन पौड़ी से एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जो राजनीति में कम ही देखने को मिलता है। दरअसल यहां एक-दूसरे के गले मिलने वाले नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। दोनों ही चेहरे उत्तराखंड की राजनीति के दिग्गज चेहरे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनपद पौड़ी के प्रत्याशियों के नामांकन का दिन था। ऐसे में श्रीनगर विधानसभा से राजनीति के दो धुरंधर नेता अपना नामांकन करने पहुंचे। ये दोनों नेता कोई और नहीं बल्कि भाजपा से कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हैं। आगे देखिए वीडियो

इतना ही नहीं दोनों चुनाव में श्रीनगर विधानसभा सीट से आमने-सामने हैं.नामांकन के लिए दोनों निर्वाचन कार्यालय पौड़ी पहुंचे। उस समय गणेश गोदियाल ने ना सिर्फ धन सिंह रावत को बल्कि आम लोगों को भी हैरत में डाल दिया। गणेश गोदियाल ने धन सिंह रावत को गले लगाते हुए उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और स्वास्थ्य के बारे में पूछाऔर आने वाले चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी। इन दोनों के मिलन के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

  • Youtube सब्सक्राइब करें: