Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल चुके हैं। अब जब स्कूल खुल गए हैं तो शासन ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्री बोर्ड परीक्षाओं का आदेश और शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2 फरवरी से 10 फरवरी तक प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसलिए अगर आप बोर्ड परीक्षार्थी हैं, तो तैयारी शुरू कर लें। दो फरवरी को 10वीं कक्षा के छात्रों का सामाजिक विज्ञान तो 12वीं कक्षा के छात्रों का इतिहास का पेपर होगा। इससे पहले प्री बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी से दिनॉक 29 जनवरी तक होनी थी। इस बीच कोरोना की वजह से 31 जनवरी तक कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन आनलाईन किया गया। साथ ही प्री बोर्ड परीक्षा स्थगित की गई थी। अब कोरोना की रफ्तार कम होने पर शासन ने एक बार फिर स्कूल खोल दिए है। कोरोना गाइडलाइन के तहत 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए है। इससे पहले विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेश दिए थे कि वह अपनी ओर से भी तैयारियां शुरू कर दें। ताकि परीक्षा समय पर हों और समय पर परिणाम घोषित कर दिए जाएं। देखिए शेड्यूल