अभी अभी: उत्तराखंड में आज 1200 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 मरीजों की मौत

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि आज उत्तराखँड में 1200 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 10 मरीजों की मौत हुई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
coronavirus uttarakhand : Uttarakhand coronavirus report 31 january
Image: Uttarakhand coronavirus report 31 january

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि आज प्रदेश में कुल मिलाकर 1200 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि पॉजिटिव केसों में कमी आ रही है लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 10 मरीजों की मौत हुई। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 29428 एक्टिव केस हैं। आज की स्वास्थ्य विभा की रिपोर्ट पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में आज 25, बागेश्वर में 17, चमोली में 11, चंपावत में 67, देहरादून में 368, हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी गढ़वाल में 34, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी गढ़वाल में 10, उधम सिंह नगर में 211 और उत्तरकाशी में 45 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हमारी आपसे अपील है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सावधानी जरूर बरतें।