Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। नैनीताल के भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष कटियार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं और उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई है। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई जबकि उनके साथ मौजूद अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। आशीष कटियार एक ऊर्जावान युवा थे और भाजपा के लिए कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि बीती रात आशीष अपने एक साथी के साथ रामपुर की ओर वापस लौट रहे थे कि तभी घने कोहरे के कारण किसी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जबर्दस्त टक्कर मार दी और उसमें आशीष की असामयिक मृत्यु हो गई जबकि उनका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
आनन-फानन में उनके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नामित सभासद राहुल पुजारी सहित अन्य स्थानीय लोग रात्रि में ही दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए। आशीष कटियार की असामयिक मृत्यु से उनका घर परिवार बुरी तरह टूट चुका है। कुछ साल पहले उनका विवाह हुआ था और उनका 4 वर्ष का पुत्र भी है जिसके सिर के ऊपर से पिता का साया उठ गया है। मात्र 27 वर्ष के आशीष पार्टी के बेहद ही हंसमुख सक्रिय एवं संभावनाओं से भरे हुए युवा कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से जहां एक ओर पूरे पार्टी में शोक की लहर छा गई है तो वहीं दूसरी और उनके घर परिवार में भी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।