उत्तराखंड: खेलते-खेलते पानी में डूबा 9 साल का मासूम, बेटे की मौत से बेसुध हुए मां-पिता

दिल दहला देने वाली ये घटना रुद्रपुर की है। जहां खेलते वक्त 9 साल का मासूम नाले में डूब गया। बच्चे की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pantnagar Krishna Singh Koranga: Krishna Singh Koranga died due to drowning in a drain in Pantnagar
Image: Krishna Singh Koranga died due to drowning in a drain in Pantnagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में एक दर्दनाक हादसे में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते वक्त नाले में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। माता-पिता उस घड़ी को कोस रहे हैं, जब उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को अकेले खेलने के लिए भेजा था। दिल दहला देने वाली ये घटना रुद्रपुर की है। जहां पंतनगर थाना क्षेत्र में शांतिपुरी नंबर 2 इलाके में 9 साल का कृष्णा सिंह कोरंगा अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार वाले लाडले पर जान छिड़कते थे, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। रविवार देर शाम कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी देर तक परिजनों ने उस पर नजर रखी, बाद में सब अपने काम में व्यस्त हो गए। इस बीच कृष्णा खेलते-खेलते घर से थोड़ी दूर स्थित नाले के पास पहुंच गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही कृष्णा का पैर फिसला और वो सीधे नाले में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन नाले की ओर दौड़ पड़े। वहां जाकर उन्होंने देखा कि बच्चा बेसुध पड़ा हुआ था। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक कृष्णा की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।