Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 1840 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। दुख की बात ये है कि आज कुल मिलाकर 18 लोगों की मौत हो गई है। अकेले देहरादून में 11 लोगों की मौत हुई है। हरिद्वार में 2 लोगों की मौत हुई है। नैनीताल में 3 लोगों की मौत हुई है और उत्तरकाशी में दो लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 26814 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 183, बागेश्वर से 67, चमोली से 77, चंपावत से 40, देहरादून से 595, हरिद्वार से 229, नैनीताल से 210, पौड़ी गढ़वाल से 58, पिथौरागढ़ से 98. रुद्रप्रयाग से 101. टेहरी गढ़वाल से 42. उधम सिंह नगर से 93 और उत्तरकाशी से 47 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 4383 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हमारी आपसे अपील है कि सावधान रहें।