Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में ये हो क्या रहा है? फर्जीवाड़े की ऐसी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि लोग हरान रह जाएं। अब जरा ये खबर ही देखिए..एक महिला फर्जी पुलिस बनकर बीच बाजार में उतरी और लोगों से रौब झाड़ने लगी। यहां तक कि वो महिला दुकानदारों से रुपये भी ऐंठने लगी। ये खबर हरिद्वार जिले के कलियर की है। यहां एक महिला फर्जी पुलिस दारोगा बनी और दुकानदारों से हजारों रुपये ठग लिए। महिला के इस शातिराना अंदाज से पुलिस भी हैरत में है। कलियर में सुबह के वक्त एक महिला एएसआइ की वर्दी पहनकर बाजार में उतरी और दुकानदारों पर रौब गालिब करने लगी। फर्जी एसआई बनी महिला इसके बाद एक दुकानदार की दुकान पर पहुंची। उसने मौके पर ही दुकानदार को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दुकानदार से 9 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद फर्जी दारोगा बनी महिला पास की परचून की दुकान पर पहुंच गई। यहां पर भी उसने दुकानदार को धमकाया और 2 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद महिला तीसरी दुकान पर जाने लगी। इस बीच एक दुकानदार को कुछ शक हुआ। इसके बाद उस दुकानदार ने दूसरे दुकानदार के साथ मिलकर महिला को पकड़ लिया। दोनों ने मिलकर उसे पुलिस को सौंपा और इसक बाद सभी दंग रह गए। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम शबनम अंसारी बताया। उसने कहा कि वो हरियाणा की है और आर्थिक रूप से कमजोर है। इसके बाद उसने कलियर आकर पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने का प्लान बनाया। उसने एएसआइ की वर्दी खरीदी और कलियर में आ गई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.