Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand में coronavirus की आज की latest report आ गई है। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 2081 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में 25560 एक्टिव केस है। बीते चौबीस घंटों में देहरादून की रिपोर्ट बेहद खराब आई है। देहरादून में बीते 24 घंटे में 761 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 209, बागेश्वर में 106, चमोली जिले में 106, चंपावत में 26, हरिद्वार में 206, नैनीताल में 150, पौड़ी गढ़वाल में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी में 65, उधम सिंह नगर में 119 और उत्तरकाशी में 14 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। बीते 24 घंटों में देहरादून में 6 लोगों की मौत हुई है। हरिद्वार में दो, नैनीताल में एक और उत्तरकाशी में एक मरीज की मौत हुई है हमारी आप से अपील है कि कृपया सावधानी बरतें।