Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के रुड़की से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला द्वारा प्रॉपर्टी डीलर के साथ अश्लील वीडियो बनाकर 16 लाख रुपए मांगने और नहीं देने पर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला ने बड़ी चतुराई से यह पूरी घटना प्लान की और प्लान के मुताबिक पहले प्रॉपर्टी डीलर को अपने आवास में बुलाया और उसके बाद उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। प्रॉपर्टी डीलर की कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर और उसके साथ अश्लील हरकतों की वीडियो बनाकर प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैकमेल भी किया। पीड़ित ने आरोपी महिला एवं उसके परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार उसके मोबाइल नंबर पर बीते दिन एक महिला का अज्ञात नंबर से कॉल आया। आगे पढ़िए
महिला ने कहा कि वह एक प्लॉट खरीदना चाहती है। महिला ने उसे मंगलौर के एक मकान में बुलाया और उसको कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक के अंदर नशीला पदार्थ था। इसे पिलाकर वह प्रॉपर्टी डीलर के साथ अश्लील हरकतें करने लगी और उसके 3 साथियों ने महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो क्लिप बना लिया। उसके बाद महिला ने फोन कर उसे धमकी देना शुरू किया और 16 लाख रुपए की मांग भी की। रूपए नहीं देने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पूरे मामले में महिला के साथ उसके 3 साथी भी शामिल थे। उन्होंने भी प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी और इस पूरे झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी बबीता और अमित, विजेंद्र चौहान एवं यशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।