मसूरी-धनौल्टी में सीजन की पांचवी बर्फबारी, पूरी हुई पर्यटकों के मन की मुराद..देखिए वीडियो

जो लोग snowfall की उम्मीद लिए Mussoorie पहुंचे थे, मौसम ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी। मसूरी शहर में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। देखिए वीडियो
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Mussoorie Snowfall: Latest video of snowfall in Mussoorie
Image: Latest video of snowfall in Mussoorie

देहरादून: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह की शुरुआत खराब मौसम के साथ हुई। पर्वतीय इलाकों में तो बुधवार रात से ही बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ समेत चारधाम बर्फ की चादर से ढक गए हैं। जिधर भी नजर दौड़ाओ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। देहरादून में भी मौसम खराब बना हुआ है। पर्यटन नगरी Mussoorie में snowfall के बदले मिजाज ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाई हैं। यहां तेज बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के साथ मसूरी के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। ठंड के चलते माल रोड पर भी सन्नाटा पसर गया। अधिकांश पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए। बर्फबारी से स्थानीय लोगों की परेशानी जरूर बढ़ी है, लेकिन पर्यटक बर्फ में खेलने का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

जो लोग बर्फबारी की उम्मीद लिए मसूरी पहुंचे थे, मौसम ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी। मसूरी शहर में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में जमकर बर्फ गिर रही है। जिसके चलते यहां खड़े वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं। मसूरी के साथ धनोल्टी में भी देर रात से बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फ के चलते यातायात संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। मसूरी-धनोल्टी मार्ग बर्फ से बाधित होने से वाहन चालकों को आधे रास्ते से लौटना पड़ रहा है। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की तस्वीरें नैनीताल से भी आई हैं। नैनीताल, भीमताल सहित कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। भीमताल के धानाचूली क्षेत्र में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देखिए Mussoorie में snowfall का वीडियो।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: