अभी अभी: उत्तराखंड में आज 1618 लोग कोरोना पॉजिटिव, 7 लोगों की मौत..सावधान रहें

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1618 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी उत्तराखंड में 23849 केस एक्टिव हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 3 february
Image: Uttarakhand coronavirus report 3 february

देहरादून: उत्तराखंड मं कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, हर दिन हजारों लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। इसलिए हमारी आपसे अपील है कि सावधानी बरतें। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1618 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी उत्तराखंड में 23849 केस एक्टिव हैं। राजधानी देहरादून में कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 505 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 201, पौड़ी में 72, उतरकाशी में 39, टिहरी में 48, बागेश्वर में 32, नैनीताल में 90, अल्मोड़ा में 110, पिथौरागढ़ में 89, उधमसिंह नगर में 167, रुद्रप्रयाग में 101, चंपावत में 41, चमोली में 124 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दुखद बात ये भी है कि आज उत्तराखंड में 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हमारी आपसे अपील है कि सुरक्षित रहें, सावधान रहें.