Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कोरोना मामले बढ़ने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब जबकि कोरोना का कहर थमने लगा है तो राज्य सरकार ने स्कूलों को खोलने की शुरुआत कर दी है। सोमवार से कक्षा दस से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। अब कक्षा एक से नौवीं तक के सभी स्कूलों को खोलने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल अगले सप्ताह से खुल सकते हैं। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज-कल में आदेश जारी हो जाएगा। स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। जो बच्चे ऑनलाइन मोड में कक्षाएं जारी रखना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। आगे पढ़िए-
इस तरह स्कूल भौतिक रूप से खोलने के साथ ही उनमें ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। बता दें कि कोरोना के मामले बढ़ने पर प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी स्कूलों को 16 जनवरी से बंद कर दिया गया था। कोरोना के केस कम होने पर 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को भौतिक रूप से खोल दिया गया, लेकिन कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल अब भी बंद हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा। अब अगले हफ्ते से दूसरी कक्षाओं का संचालन शुरू करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसे लेकर जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।