Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक स्कूल बंद थे। अब कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल अगले सप्ताह से खुल जाएंगे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज आदेश जारी हो गया है। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कोरोना मामले बढ़ने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब जबकि कोरोना का कहर थमने लगा है तो राज्य सरकार ने स्कूलों को खोलने की शुरुआत कर दी है। सोमवार से कक्षा दस से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। अब कक्षा एक से नौवीं तक के सभी स्कूलों को खोलने की तैयारी हो गई है। 7 तारीख से उत्तराखंड में सभी स्कूल खुल रहे हैं। जो बच्चे ऑनलाइन मोड में कक्षाएं जारी रखना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। इस तरह स्कूल भौतिक रूप से खोलने के साथ ही उनमें ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। बता दें कि कोरोना के मामले बढ़ने पर प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी स्कूलों को 16 जनवरी से बंद कर दिया गया था। कोरोना के केस कम होने पर 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को भौतिक रूप से खोल दिया गया, लेकिन कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल अब भी बंद हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा। अब सोमवार से कक्षा दस से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। अब कक्षा एक से नौवीं तक के सभी स्कूलों को खोलने की तैयारी हो गई है। 7 तारीख से उत्तराखंड में सभी स्कूल खुल रहे हैं।