Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। हर दिन हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं और अब चिंता की बात ये है कि मौत का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। आज उत्तराखंड में 1183 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा दुखद बात ये है कि प्रदेश में आज 15 मरीजों की मौत हुई है। उत्तराखंड में अभी अभी 20715 एक्टिव केस हैं। राहत की बात ये है कि आज 4186 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज अल्मोड़ा में 125, बागेश्वर में पांच, चमोली में 94, चंपावत में 44, देहरादून में 369, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 560, पौड़ी में 77, पिथौरागढ़ में 52, रुद्रप्रयाग में 104, टिहरी में 43, उधम सिंह नगर में 87 और उत्तरकाशी में 48 मामले सामने आए हैं। हमारी आपसे अपील है कि कृपया सावधान रहें और कोरोना से बचाव के लिए मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।