श्रीनगर गढ़वाल विधानसभा में कौन पड़ेगा किस पर भारी? देखिए राज्य समीक्षा का पब्लिक ओपिनियन

बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की सीधी भिड़ंत ने Srinagar Garhwal Assembly चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। देखिए rajya sameeksha Public opinion
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
srinagar garhwal assembly Public opinion: Public opinion of srinagar garhwal assembly done by rajya sameeksha
Image: Public opinion of srinagar garhwal assembly done by rajya sameeksha

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प दिखने लगा है। 14 फरवरी को प्रदेश में चुनाव होना है। राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला होने में अब कुछ ही समय बाकी है। पिछले दिनों हमने ऐसी कई सर्वे रिपोर्ट्स पढ़ीं, जिनमें किसी ने कांग्रेस को लेकर पसंद जाहिर की तो किसी ने बीजेपी पर लाड़ लुटाया। ऐसे में rajya sameeksha ने Public opinion और ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों का मन टटोलने की कोशिश की है, ताकि जन के मन की थाह ली जा सके। राज्य समीक्षा की इस चुनावी यात्रा में हमारे साथी राजेंद्र सिंह आपको Srinagar Garhwal Assembly के लोगों के चुनावी रुख के बारे में बताएंगे। श्रीनगर में बीजेपी की ओर से कैबिनेट मिनिस्टर और कद्दावर नेता डॉ. धन सिंह रावत चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मैदान में हैं। इन दोनों कद्दावर नेताओं की भिड़ंत ने श्रीनगर विधानसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

दूसरे दलों की बात करें तो यूकेडी ने मोहन काला और आम आदमी पार्टी ने गजेंद्र चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। राज्य समीक्षा ने जब श्रीनगर की जनता का मन टटोलने की कोशिश की तो ज्यादातर लोगों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। लोग केंद्र की मोदी सरकार से तो खुश थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर उन्हें बीजेपी का काम नहीं सुहाया। कुछ ने महंगाई को लेकर भड़ास निकाली तो किसी ने रोजगार की मांग की। इस दौरान कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखा, हालांकि बीजेपी का समर्थन करने वालों की तादाद भी कम नहीं है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जरिए छात्रों को हायर एजुकेशन से जोड़ने, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज के लिए बीजेपी सरकार को तारीफ भी मिली। सड़कों की सेहत सुधरने से भी लोग खुश हैं। चलिए अब आपको श्रीनगर में चुनावी यात्रा पर तैयार विस्तृत वीडियो रिपोर्ट दिखाते हैं...दूसरे विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी यात्रा के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। फिलहाल देखिए Srinagar Garhwal Assembly rajya sameeksha Public opinion

  • Youtube सब्सक्राइब करें: