उत्तराखंड में आज 844 लोग कोरोना पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत..4909 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड में 844 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात ये है कि आज कुल मिलाकर 4909 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
coronavirus uttarakhand : Uttarakhand coronavirus report 5 february
Image: Uttarakhand coronavirus report 5 february

हरिद्वार: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 844 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात ये है कि आज कुल मिलाकर 4909 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। इसके अलावा चिंता की बात यह है कि उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हुई है। अभी भी उत्तराखंड में कुल मिलाकर 16599 एक्टिव केस हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद करें तो अल्मोड़ा से 102, बागेश्वर से 61, चमोली से 45, चंपावत से 15, देहरादून से 204, हरिद्वार से 149, नैनीताल से 52, पौड़ी गढ़वाल से 28, पिथौरागढ़ से नौ, रुद्रप्रयाग से 84, टिहरी गढ़वाल से 35, उधम सिंह नगर से 53 और उत्तरकाशी से 7 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में देहरादून में 7 लोगों की मौत हुई है। नैनीताल में चार लोगों की मौत हुई है। पौड़ी गढ़वाल में एक और पिथौरागढ़ में एक मरीज की मौत हुई है।