Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर उत्तराखंड के Haridwar जिले से है, जहां Polling officer Abhishek का शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक खबर के मुताबिक हरिद्वार रुड़की रोड पर स्थित बुढ़ेडी राजपूताना के मूलदास पुर माजरा जाने वाले मार्ग पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। बहादराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के अभिषेक चुनाव ड्यूटी में मतदान अधिकारी कि ड्यूटी पर तैनात थे। शक है कि मतदान अधिकारी की हत्या कर शव को मौके पर फेंका गया। पुलिस जांच में शव के गले से एक कार्ड मिला और कार्ड में रुड़की ट्रेनिंग सेंटर लिखा था। इस बारे में कुछ और भी खास बातें हैं। आगे पढ़िए
बताया जा रहा है कि अभिषेक राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी चुनाव में बतौर पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाई गई थी। शनिवार को वह प्रशिक्षण लेने के लिए गए थे लेकिन ट्रेनिंग के बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इस बारे में शिकायत की। छानबीन में हरिद्वार रुड़की रोड पर स्थित बुढ़ेडी राजपूताना से मूलदास पुर माजरा जाने वाले मार्ग पर मतदान अधिकारी अभिषेक का शव मिला। इसकी सूचना उनके परिवार को दे दी गई है और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। इतना जरूर है कि Haridwar में Polling officer Abhishek का शव मिलने से हड़कंप मच गया।