उत्तराखंड में आज 585 लोग कोरोना पॉजिटिव, 9 मरीजों की मौत

स्वास्थ विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तराखंड में 585 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालंकि केस कम हुए हैं लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 6 february
Image: Uttarakhand coronavirus report 6 february

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमारी आपसे अपील है कि सावधानी जरूर बरतें। स्वास्थ विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तराखंड में 585 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालंकि केस कम हुए हैं लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 9 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1447 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इस वक्त प्रदेश में कुल 15712 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मेंं पांच, बागेश्वर में 6, चमोली में 54, चंपावत में तीन, देहरादून में 274, हरिद्वार में 64, नैनीताल में 28, पौड़ी गढ़वाल में 21, पिथौरागढ़ में 33, टिहरी गढ़वाल में 16, उधम सिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में 27 मामले सामने आए हैं।