स्कूल जाने की बात सुनकर बच्चे खुश हैं, हालांकि अभिभावक अब भी डरे हुए हैं। स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand School Reopen Guidelines 2022
देहरादून: कोरोना का कहर कम होते ही स्कूलों की रौनक लौट आई है। प्रदेश में सोमवार से कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान छात्रों को बड़ी संख्या में स्कूल जाते देखा गया। सभी छात्र मास्क लगाए हुए थे और शारीरिक दूरी का पालन भी कर रहे थे। आज से भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है, हालांकि जो बच्चे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वो ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
Uttarakhand School Reopen Guidelines:
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभाग की ओर से स्कूल खोलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को खोले जाने से पहले उन्हें सैनिटाइज किया गया। स्कूल जाने की बात सुनकर बच्चे भी उत्साहित दिखे। हालांकि परिजन अभी भी थोड़ा डरे हुए हैं।
बता दें कि दो दिन पहले शिक्षा विभाग सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्कूलों के संचालन का आदेश जारी किया था। इसमें ऑनलाइन क्लासेज जारी रखने की बात भी लिखी थी। आदेश के अनुसार स्कूलों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शासन की ओर से जारी आदेश में मुख्य गेट पर सैनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की बात लिखी है। स्कूल में एंट्री के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने पर स्कूलों को बंद कर दिया था। 31 जनवरी से पहले चरण में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले गए। अब कक्षा 1 से 9वीं तक की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाते हुए भौतिक रूप से शिक्षण कार्य सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल खुलने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद मिलेगी। स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।