देहरादून वाले ध्यान दें..अब नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी मत करना, वरना लग जाएगा क्लैम्प

क्लैम्प को चौपाहिया गाड़ियों के पहियों में लगाया जाता है। इसके बाद गाड़ी ड्राइवर उस गाड़ी को चला नहीं सकता। वाहन छुड़ाने के लिए चालान भरना पड़ेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Traffic: Cars in no parking will be clamped in Dehradun
Image: Cars in no parking will be clamped in Dehradun

देहरादून: अब एक जरूरी खबर उन लोगों के लिए जो अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं। देहरादून में ऐसे लोगों को सुधारने के लिए अब उनके वाहन पर क्लैम्प लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी यातायात महिला पेट्रोलिंग दस्ते को दी गई है। ये दस्ता रास्तों पर खड़े वाहनों को उसी जगह पर क्लैम्प लगाकर जाम कर देगा। पुलिस को ऐसा सख्त कदम क्यों उठाना पड़ रहा है, ये तो आप जानते ही होंगे। देहरादून में जाम की समस्या आम हो गई है। पुलिस ट्रैफिक की हालत सुधारने के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। लोग सड़कों पर कहीं भी अपनी गाड़ी पार्क कर देते हैं, नतीजतन सड़कों पर जाम लग जाता है। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब यातायात पुलिस एक विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत महिला पुलिस की स्पेशल टीम रास्तों पर खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करेगी.

शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को सुधारने के लिए यातायात महिला पेट्रोलिंग दस्ते की शुरुआत की गई है। एसपी यातायात अक्षय कौड़े ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें सिर्फ चौराहों तक सीमित न रखते हुए ट्रैफिक के अन्य कार्यों में भी प्रैक्टिकल कराया जा रहा है। महिलाओं की विशेष क्वालिटी जैसे सॉफ्ट स्पीकिंग और लोगों का महिलाओं से जल्दी न उलझना आदि का लाभ भी ट्रैफिक पुलिस को होगा। यहां आपको क्लैम्प के बारे में भी बताते हैं। इसे चौपाहिया गाड़ियों के पहियों में लगाया जाता है। इसके बाद गाड़ी ड्राइवर उस गाड़ी को चला नहीं सकता। इस तरह अब अगर देहरादून में नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो महिला पुलिसकर्मी आकर उस पर क्लैंप लगा देंगी। जिसके बाद वाहन छुड़ाने के लिए ट्रैफिक चालान भरना पड़ेगा।