Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमारी आपसे अपील है कि सावधानी जरूर बरतें। स्वास्थ विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तराखंड में 624 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालंकि केस कम हुए हैं लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 4062 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इस वक्त प्रदेश में कुल 12239 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मेंं 78, बागेश्वर में 8, चमोली में 8, चंपावत में 04, देहरादून में 193, हरिद्वार में 63, नैनीताल में 49, पौड़ी गढ़वाल में 55, पिथौरागढ़ में 10, टिहरी गढ़वाल में 08, उधम सिंह नगर में 92,रुद्रप्रयाग में 37, और उत्तरकाशी में 19 मामले सामने आए हैं।