उत्तराखंड में युवाओं के लिए जरूरी खबर, नैनीताल बैंक में निकली भर्तियां..जल्दी करें अप्लाई

नैनीताल बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital Bank Recruitment: Recruitment for different posts in Nainital Bank
Image: Recruitment for different posts in Nainital Bank

नैनीताल: बैंकिंग सेक्टर में जॉब की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। नैनीताल बैंक ने क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी नैनीताल बैंक का हिस्सा बन अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो जॉब हासिल करने के इस मौके को हाथ से जाने न दें। कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है और आवेदन के लिए क्या करना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सबसे पहले पदों के बारे में बताते हैं। नैनीताल बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। भर्ती के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पद भरे जाएंगे। इसी तरह क्लर्क के 50 पदों पर भी भर्ती होनी है।

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1500 रुपये देने होंगे। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। सबसे जरूरी बात ये है कि आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 15 फरवरी 2022 है। लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in के जरिए जल्द ही आवेदन करें। परीक्षा की संभावित तिथि मार्च 2022 है। अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।