उत्तराखंड: सड़क पर स्कूटी से चलती छात्राओं से छेड़छाड़, बैलेंस बिगड़ने से दोनों छात्राएं घायल

चलती स्कूटी पर छेड़छाड़ से छात्राएं गिरकर हुईं चोटिल, परिजनों ने किया हंगामा..आप भी पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar School Girl Molestation: Schoolgirls molested in Haridwar
Image: Schoolgirls molested in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में छेड़खानी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मनचलों की हिम्मत कई गुना अधिक बढ़ गई है और खुलेआम लड़कियों के साथ छेड़खानी हो रही है। छेड़खानी का ताजा मामला हरिद्वार के कनखल से सामने आया है। यहां कनखल में मनचलों ने चलती स्कूटी पर 10वीं की दो छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। बैलेंस बिगड़ने पर दोनों छात्राएं गिरकर चोटिल हो गईं। बीच राह छेड़छाड़ और छात्राओं के जख्मी होने से गुस्साए स्वजनों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय निवासी भी उनके समर्थन में आ गए और गुस्से में उन्होंने जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल में कक्षा 10 में पढ़ने वालीं दो छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से निकली थीं। रामकृष्ण मिशन आश्रम मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी।

एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया, जिससे वह स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठी और दोनों छात्राएं बुरी तरह सड़क पर गिर गईं। बाइक सवार तीनों आरोपित फरार हो गए। वहीं बुरी तरह सड़क पर गिरीं छात्राओं को राहगीरों ने उठाया। सूचना पर उनके स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए मनचलों को पकड़ने की मांग करने लगे। उनके समर्थन में स्थानीय निवासी भी इकट्ठे हो गए और हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास भी किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि कनखल क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं और आए दिन सामने आ रही हैं। लड़कियां घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। तो वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकेश चौहान मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिलाते हुए हंगामा शांत करवाया। परिजनों ने घायल छात्राओं की मरहम पट्टी कराई। आरोपित कनखल की बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।