उत्तराखंड में वोटिंग के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में बर्फबारी से बढ़ेगी आफत

जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि Uttarakhand में मतदान के दिन Snowfall हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Snowfall: Snowfall likely in 4 districts of Uttarakhand
Image: Snowfall likely in 4 districts of Uttarakhand

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बीते दो-तीन दिनों से मौसम साफ रहने की वजह से लोगों में राहत थी. लेकिन आज फिर मौसम विभाग ने Uttarakhand के 4 जिलों में बारिश और Snowfall की संभावना जताई है। जी हां नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हो सकता है कि इस वजह से मतदान में भी कुछ दिक्कतें आएं। निर्वाचन आयोग द्वारा बर्फबारी वाले इलाकों में 3 दिन पहले ही पोलिंग पार्टियों को भेज दिया गया था। आज 4 जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस वजह से आज फिर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में सुबह के समय कुहासा छाये रहने की संभावना है। मसूरी में आज अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।