देहरादून में अब तक 45.56 फीसदी वोटिंग, जानिए यहां की 10 सीटों का लेटेस्ट मतदान प्रतिशत

देहरादून की बात करें तो यहां कुल मिलाकर 10 विधानसभा सीटें हैं। हम आपको दस अलग-अलग विधानसभाओं का वोटिंग परसेंटेज बता रहे हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections : Voting percentage in 10 assembly seats of Dehradun 4 pm
Image: Voting percentage in 10 assembly seats of Dehradun 4 pm

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के तहत लगातार वोटिंग हो रही है। पहाड़ी इलाकों में ठंड की वजह से लोग सुबह कम संख्या में वोटिंग करने आए थे लेकिन जैसे ही धूप खिली तो मतदाताओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। उधर देहरादून की बात करें तो यहां कुल मिलाकर 45.56 फीसदी वोटिंग हुई है। देहरादून की 10 विधानसभा सीटों का हाल
1- चकराता में अब तक 53.25 फीसदी वोटिंग हुई है
2- विकासनगर सीट में अब तक 54.10 फीसदी वोटिंग हुई है।
3- सहसपुर विधानसभा सीट पर अब तक 52.25 फीसदी वोटिंग
4- रायपुर विधानसभा सीट पर 33 फीसदी वोटिंग
5- धर्मपुर विधानसभा सीट पर 44 फीसदी वोटिंग
6- राजपुर में अब तक 39.10 फीसदी वोटिंग
7- देहरादून कैंट में अब तक 42.50 फीसदी वोटिंग
8- मसूरी विधानसभा सीट पर अब तक 44.56 फीसदी वोटिंग
9- डोईवाला सीट पर अब तक 46.70 फीसदी वोटिंग
10- ऋषिकेश सीट पर अब तक 41.70 फीसदी वोटिंग